*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत गुरुवार,9 जनवरी और शुक्रवार, 10 जनवरी को आयोजित होने वाले शिविर* *जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराए जाने की श्रृंखला जारी*

Yogendra Asati
08 Jan 2025
जनसुनवाई- समाधान

*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत गुरुवार,9 जनवरी और शुक्रवार, 10 जनवरी को आयोजित होने वाले शिविर*

*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराए जाने की श्रृंखला जारी*

कटनी (8 जनवरी)- मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर गुरुवार, 9 जनवरी और शुक्रवार, 10 जनवरी को आयोजित शिविरों में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित एवं हितलाभ वितरण की प्रक्रिया निरंतर शुरू से जारी रहेगी। जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर शिविरों में शिविर प्रभारी,सहयोगी दल के सदस्य एवं सर्वेक्षण दलों द्वारा चिन्हित किए गए लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर पात्रता अनुसार लाभ दिलाया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों से शिविरों में उपस्थित होकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का, पात्रता के अनुरूप लाभ लेने की अपील की है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन कल्याण शिविरों में अधिकारी गण आवश्यक रूप से उपस्थित हो एवं ग्रामीणों की समस्याओं को संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुनते हुए उनका यथोचित निराकरण करें एवं पात्रता के अनुसार मौके पर ही स्वीकृति पत्र एवं हितलाभ वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराएं। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायतें शिविरों के आयोजन संबंधी तिथि और स्थान की सूचना का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें।

*गुरुवार, 9 जनवरी को आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर*

जिला पंचायत के सीईओ द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार गुरुवार,9 जनवरी को जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत कन्हवारा, रीठी की जमुनिया और देवगांव, बड़वारा की भगनवारा, विजयराघवगढ़ की मुहास और रोहनिया, बहोरीबंद की डिहुटा और तिगवा और विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत गोपालपुर और खामहा में शिविर आयोजित होंगे।

*शुक्रवार,10 जनवरी को यहां शिविर आयोजित होंगे*

शुक्रवार 10 जनवरी को, जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत पठरा और बडेरा, बड़वारा की बड़ागांव और बरगवां , विजयराघवगढ़ की मुडहरा और चोरी, बहोरीबंद की अमगवा और पथराड़ी पिपरिया और जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत लालपुर और मुरवारी में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविरों का आयोजन होगा। जिनमें संबंधित ग्राम पंचायतों के पोषक ग्राम भी सम्मिलित होंगे।