*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आज शनिवार और कल रविवार को यहां आयोजित होंगे शिविर*
*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित और हितलाभ प्रदान किए जाने का क्रम जारी*
कटनी (17 जनवरी)- मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने का सिलसिला जारी है। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर जारी कैलेंडर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर स्वीकृति पत्र एवं हितलाभ वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने शत प्रतिशत सैचुरेशन हेतु सहयोगी दलों,शिविर प्रभारी और सर्वेक्षण दलों से एक-एक पात्र हितग्राही को चिन्हित कर पात्रता के अनुरूप लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।
*18 जनवरी,शनिवार को आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर*
जारी कैलेंडर के अनुसार 18 जनवरी शनिवार को जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत भजिया और पनसोखर, विजयराघवगढ़ की सिंनगोड़ी और गोहावल, बहोरीबंद की ग्राम पंचायत पड़वार और सलैया प्यासी तथा ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भटगवा और धरवारा में शिविरों का आयोजन होगा।
*19 जनवरी,रविवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर यहां आयोजित होंगे*
जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत थनोरा और सुगवा, बड़वारा की ग्राम पंचायत परसेल और विलायत खुर्द विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत खिरवा नंबर 1 और कुंदरेही में शिविरों का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और हितलाभ वितरित किए जाएंगे।
*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत शनिवार और रविवार को यहां आयोजित होंगे शिविर* *जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित और हितलाभ प्रदान किए जाने का क्रम जारी*