*भजिया में हुआ खण्डस्तरीय संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन* *विधायक बड़वारा की मौजूदगी में हुआ हितलाभ वितरण

Yogendra Asati
24 Mar 2026
जनसुनवाई- समाधान

*भजिया में हुआ खण्डस्तरीय संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन*

*विधायक बड़वारा की मौजूदगी में हुआ हितलाभ वितरण*

कटनी (24 मार्च)- राज्य शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 12 जनवरी से 4 चरणों में आयोजित संकल्प से सामाधान शिविर का ग्राम पंचायत भजिया जनपद पंचायत बडवारा में खण्डस्तरीय संकल्प से सामाधान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, विधायक विधानसभा क्षेत्र बडवारा, सांसद प्रतिनिधि श्री पदमेश गौतम,अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रमोद चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री प्रभा तेकाम, तहसीलदार श्री िऋषी गौतम आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्परता से परीक्षण कर पात्रता के अनुसार निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
शिविर के दौरान अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि संकल्प से समाधान के अंतर्गत कुल 22 विभाग एवं 106 योजनाये सम्मिलित थी। जनपद पंचायत बडवारा में कुल 06 कलस्टर शिविरों का आयोजन किया गया था जिसमें कुल 7456 आवेदन प्राप्त हुये है जिसमें से 7224 आवेदन स्वीकृत किये जा चुके है शिविर में प्राप्त आवेदनों में से लंबित आवेदनों का निराकरण प्रक्रिया में है। स्थानीय विधायक द्वारा शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों के संबोधित करते हुये बताया गया कि सरकार द्वारा जन कल्याण से संबंधित है अनेकों योजनायें संचालित की जा रही है। उसी क्रम में संकल्प से समाधान शिविर का आयोजन किया गया है साथ ही विधायक श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक जन को सहभागी बनना अनिवार्य है। शिविर के समापन के उपरांत महिला बाल विकास, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा भी हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया। परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्री इन्द्रकुमार साहू, वरिष्ठ कृषि अधिकारी, श्री आरके रावत, सहायक यंत्री विद्युत विभाग, स्वास्थय विभाग खण्ड पंचायत अधिकारी श्री उदयभान दाहिया, मंडल अध्यक्ष विलायतकला, सहायक यंत्री श्रीमती प्रियंका लेखरा, अति0 कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा डा. अजीत सिंह, उपयंत्री श्री डीएस बघेल, श्रीमती पूजानागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र उपाध्याय सचिव ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत भजिया एवं बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन शिविर में उपस्थित थे।