*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान*
*आयोजित शिविरों में कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से न हो वंचित, व्यापक प्रचार प्रसार के साथ संवेदनशीलता के साथ करें आवेदन पत्रों का निराकरण -जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत*
कटनी (15 जनवरी)- मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे शिविरों में शिविर प्रभारी, सहयोगी दलों के सदस्य, सर्वेक्षण दल एवं विभागीय अधिकारी इस बात की आवश्यक रूप से निगरानी करें कि कोई भी पात्र हितग्राही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा है कि शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए शत प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य को पूर्ण करें । जिला पंचायत सीईओ ने निर्देशित किया है कि जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए,शिविर स्थल, तिथि और समय की जानकारी जन जन तक पहुंचाने हेतु ग्राम पंचायतें व्यापक रूप से प्रचार प्रसार और मुनादी कराएं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2024 तक चरणबद्ध रूप से चिन्हित ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत शिविरों का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए मौके पर ही स्वीकृति आदेश एवं हितलाभ वितरण किये जा रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं का पात्रता के अनुसार लाभ उठाने की अपील की है।
*गुरुवार,16 जनवरी को आयोजित होने वाले शिविर*
जिला पंचायत के सीईओ द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार गुरुवार, 15 जनवरी को जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत पूंछी और कैलवारा कलां, बड़वारा की झरेला और बिजोरी, जनपद पंचायत रीठी की पौड़ी और इमलाज, विजयराघवगढ़ की कुटेश्वर और चपना, बहोरीबंद की बंधी (धूरी) और धूरी तथा जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की खमरिया खमतरा, खमतरा और कोठी में जनकल्याण शिविरों का आयोजन होगा।
*शुक्रवार,17 जनवरी को जनकल्याण शिविर यहां आयोजित होंगे*
शुक्रवार, 17 जनवरी को जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत पिपरौंध और लखापतेरी, रीठी की ग्राम पंचायत निटर्रा और बिरहुली तथा जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत कछारी और भुड़सा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार विकासखंड विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत सिंघनपुरा और उर्दानी, बहोरीबंद की ग्राम पंचायत खिरहनी और तिहारी तथा जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत महगवां दैगवां, पहरूआ और बरेलीबार में शिविर आयोजित होंगे।
*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान* *आयोजित शिविरों में कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से न हो वंचित, व्यापक प्रचार प्रसार के साथ संवेदनशीलता के साथ करें आवेदन पत्रों का निराकरण -जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत*