*फिल्म शूटिंग की अनुमति के लिए श्री मिश्रा, अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त*

Yogendra Asati
13 May 2026
कार्यवाही

*फिल्म शूटिंग की अनुमति के लिए श्री मिश्रा, अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त*

कटनी ( 13 मई)-फिल्म पर्यटन नीति 2025 में निहित प्रावधानों के अनुसार कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले में फिल्म शूटिंग की अनुमति के लिए अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री मिश्रा फिल्म पर्यटन नीति के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर आवश्यक सहयोग एवं समन्वय करेंगे।

*इससे यह फायदे होंगे*

प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2025 लागू किए जाने के फलस्वरुप फिल्म निर्माताओ के लिए मध्यप्रदेश को पहली पसंद बनाना तथा फिल्मों की शूटिंग की समस्त प्रक्रियाओं को सरलीकृत करना है। ऐसा होने से प्रदेश में निवेश एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।