*विधिवेत्ता, समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ.अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर सभी जनपद पंचायतों में आयोजित हुए खंड स्तरीय कार्यक्रम*
*विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, जनपद अध्यक्षों, अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, महिलाओं एवं आमजनों की अच्छी खासी मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ हुए गरिमापूर्ण आयोजन*
कटनी (14 अप्रैल )- सामाजिक समरसता के प्रतीक,भारत रत्न,विधिवेत्ता, समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले की सभी जनपद पंचायतों में खंड स्तरीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ, समारोह पूर्वक गरिमामय पूर्ण ढंग से किया गया। आयोजित कार्यक्रमों में विधानसभा बहोरीबंद, बड़वारा के विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष भाजपा, सांसद प्रतिनिधि ,जनपद पंचायत अध्यक्षों, अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अतिथियों,मातृ शक्तियों, छात्र-छात्राओं एवं आम जनों की अच्छी खासी मौजूदगी में डॉ.अंबेडकर के जीवन, विचारों, मूल्यों, देश एवं लोकतंत्र के लिए उनके योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी महती भूमिका पर गहन प्रकाश डालते हुए संबोधित किया। समस्त उपस्थित जनों ने सामाजिक समरसता एवं समानता का संकल्प लिया। विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम और हितग्राही सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के हितग्राही भी शामिल हुए उन्हें ऋण,अनुदान एवं स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाषण, गीत, लोक गीत,लोक नृत्य प्रस्तुत किए। अतिथियों ने उन्हें प्रमाण पत्र वितरित कर प्रोत्साहित किया। इसके पहले डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया जाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विकासखंड बड़वारा में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा बड़वारा के विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह, बहोरीबंद और रीठी के आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में विधानसभा बहोरीबंद के विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा,जनपद पंचायत कटनी में जिला अध्यक्ष भाजपा श्री दीपक सोनी टंडन, ढीमरखेड़ा में सांसद प्रतिनिधि श्री पद्मेश गौतम,जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, बड़वारा में सुधा जायसवाल, रीठी में श्यामा बाई, कटनी में उपाध्यक्ष श्री जगदीश उरमालिया, ढीमरखेड़ा में श्री मति दुर्गा पारस पटेल, विजयराघवगढ़ में उपाध्यक्ष श्री उदयराज सिंह, नगर परिषद की अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे, जनपद पंचायतों के सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्वश्री प्रदीप सिंह, ब्रतेश जैन, यजुवेंद्र कोरी, प्रभा तेकाम, राजेश नरेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार झा, नायब तहसीलदार हर्ष राम टेक अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
*विधिवेत्ता, समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ.अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर सभी जनपद पंचायतों में आयोजित हुए खंड स्तरीय कार्यक्रम* *विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, जनपद अध्यक्षों, अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, महिलाओं एवं आमजनों की अच्छी खासी मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ हुए गरिमापूर्ण आयोजन*