*विश्व पर्यावरण दिवस पर बजरंग गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*
कटनी (05 जून) - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पठरा स्थित बजरंग गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ जलवायु के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे जैसे अर्जुन, करंजी, महोदिया, आंवला, मुनगा एवं आम के पौधों का रोपण किया गया। विधायक श्री सिंह ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत स्वयं पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बजरंग गौशाला पठरा के संचालक एवं मानव जीवन विकास समिति बिजोरी द्वारा निःशुल्क पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई, जिससे बड़ी संख्या में पौधारोपण संभव हो सका।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री राम सेवक दुबे, मानव जीवन विकास समिति के सचिव एवं पर्यावरणविद श्री निर्भय सिंह एवं उनकी टीम, अनुराग गुप्ता, उप सरपंच श्री अनिल सिंह, जनपद पंचायत बड़वारा की सीईओ सुश्री प्रभा तेकाम,एपीओ मनरेगा, बीसी स्वच्छ भारत मिशन, उपयंत्री सहित ग्राम के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
*विश्व पर्यावरण दिवस पर बजरंग गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*