*उत्साह एवं उमंग के साथ कृषि और समृद्धि के प्रतीक गौवंश की रक्षा, संवर्धन और सम्मान हेतु गौ शालाओं में हुई गोवर्धन पूजा* *विकासखंड बड़वारा के पठरा और विजयराघवगढ़ के नन्हवारा कला की गोवर्धन पूजा में सम्मिलित हुई जिला पंचायत की सीईओ और एडीएम* *गोवर्धन पूजन में जनपद अध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी*

Yogendra Asati
22 Oct 2025
समारोह

*उत्साह एवं उमंग के साथ कृषि और समृद्धि के प्रतीक गौवंश की रक्षा, संवर्धन और सम्मान हेतु गौ शालाओं में हुई गोवर्धन पूजा*

*विकासखंड बड़वारा के पठरा और विजयराघवगढ़ के नन्हवारा कला की गोवर्धन पूजा में सम्मिलित हुई जिला पंचायत की सीईओ और एडीएम*

*गोवर्धन पूजन में जनपद अध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी*

कटनी (22 अक्टूबर)- कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र की चिन्हित ग्राम पंचायतों में कृषि एवं समृद्धि के प्रतीक गौवंश और गोवर्धन पूजन के कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किए गए। जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत पठरा में आयोजित गोवर्धन पूजन में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर और जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत नन्हवारा कला में एडीएम नीलांबर मिश्र, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सुश्री प्रभा तेकाम और ब्रतेश जैन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना की स्त्रोत गौ माता की सेवा, गौ वंश की रक्षा, सम्मान एवं संवर्धन के लिए गौशालाओ में गोवर्धन पूजा के भव्य कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित किए गए। मानव विकास समिति द्वारा संचालित बजरंग गौशाला पठरा में आयोजित गोवर्धन पूजा में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने भाग लिया। आध्यात्मिक वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन पूजा हुई। ग्वाल कलाकारों द्वारा मनमोहक ,आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार विजयराघवगढ़ में गंगा स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में गोवंश की रक्षा और सम्मान के लिए गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम उल्लास और गरिमामई वातावरण में आयोजित हुआ। एडीएम श्री नीलांबर मिश्रा, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विवेक गुप्ता और जनपद पंचायत के सीईओ सहित उप सरपंच और पंचगण मौजूद रहे।