*नन्हवाराकला में जनपद सीईओ बड़वारा ने श्रमदान और साफ सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश*
कटनी (26 मार्च)- जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जल संरक्षण और संवर्धन की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। गुरुवार को जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत नन्हवारा कला में जनपद पंचायत बड़वारा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभा तेकाम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने तालाब में श्रम दान कर साफ सफाई की। उन्होंने ग्रामीण जनों से पानी की एक-एक बूंद की बचत करने का संकल्प दिलाया। ग्रामीणों की जिज्ञासा को देखते हुए उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान की उपयोगिता और आवश्यकता के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन कर की गई। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सिंह,उपयंत्री धीरेन्द्र मिश्रा पीसीओ नरेंद्र तिवारी, सरपंच श्री चंद्रिका प्रसाद सचिव श्याम सुंदर,ग्राम रोजगार सहायक नरेश चौधरी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए।
*नन्हवाराकला में जनपद सीईओ बड़वारा ने श्रमदान और साफ सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश*