*जिला पंचायत की सीईओ सुश्री परिहार के निर्देश पर अधिकारियों के मैदानी भ्रमण जारी* *जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी ने भटग़वा पहुंचकर प्रगतिरत निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, लिया जायजा*

Yogendra Asati
30 Sep 2025
निरीक्षण

*जिला पंचायत की सीईओ सुश्री परिहार के निर्देश पर अधिकारियों के मैदानी भ्रमण जारी*

*जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी ने भटग़वा पहुंचकर प्रगतिरत निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, लिया जायजा*

कटनी (30 सितम्बर)- मंगलवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी ने ग्राम पंचायत भटग़वा पहुंचकर केंद्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रगतिगत स्वीकृत निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि अभी हाल में ही जिला पंचायत की सीईओ सुश्री तपस्या परिहार ने समीक्षा बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप वांछित प्रगति लाने के निर्देश जनपद पंचायत के सीईओ को दिए हैं। जनपद पंचायत सीईओ श्री कोरी ने आदि कर्मयोगी पोर्टल में एंट्री, समग्र , पेंशन और पीएम आवास के अंतर्गत ईकेवायसी कार्य की प्रगति की समीक्षा कर जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश ग्राम पंचायत के सचिव ,ग्राम रोजगार सहायक को दिए।

*निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन*

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी ने भटगवा में अपूर्ण ग्राम पंचायत भवन का अवलोकन किया। उन्होंने आवश्यक सुधार करते हुए, निर्माण एजेंसी को निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे।