*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने इमलिया में क्वालिटी कंट्रोल लैब का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश*

Yogendra Asati
18 Mar 2026
निरीक्षण

*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने इमलिया में क्वालिटी कंट्रोल लैब का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश*

कटनी ( 18 मार्च )- जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायत कटनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलिया में जिला स्तरीय क्वालिटी कंट्रोल प्रयोगशाला का औचक निरीक्षण कर संधारित रजिस्टर और सह अभिलेखों का अवलोकन कर जायजा किया। इस दौरान सुश्री कौर ने लैब में तकनीकी संयंत्रों और उपकरणों को करीब से देखा और इनके उपयोग और टेस्ट रिपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में बारीकी से जानकारी ली। अभिलेखों का अवलोकन करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने मटेरियल परीक्षण संबंधी जानकारियों को वृहद रूप से उल्लिखित करने हेतु अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी,मेघा मौर्य , सहायक यंत्री अभिषेक त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।