*जल जीवन मिशन द्वारा संचालित योजनाओं का पीएचई के अधिकारियों के साथ करें संयुक्त निरीक्षण* *जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश*

Yogendra Asati
08 Nov 2025
निरीक्षण

*जल जीवन मिशन द्वारा संचालित योजनाओं का पीएचई के अधिकारियों के साथ करें संयुक्त निरीक्षण*

*जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश*

कटनी (8 नवंबर)- जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं का समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए जलापूर्ति योजनाएं तकनीकी मानकों का पालन करते हुए पूर्ण होने की दशा में एक सप्ताह में ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित (हैंडओवर) किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के संबंध में आपस में चर्चा कर समन्वय स्थापित करते हुए अपूर्ण परियोजनाओं को तय समय सीमा में नियमों का पालन करते हुए गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं एवं तत्पश्चात निर्धारित समय सीमा में ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित (हैंडओवर) कराए जाने की कार्रवाई करें।