*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत चिन्हित ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर*
*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण कर, योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित*
*जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद और कटनी के सीईओ ने भी शिविरों में मौजूद होकर संवेदनशीलता के साथ सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं*
कटनी (23 दिसंबर)- मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत राज्य शासन चिन्हित केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने का क्रम सोमवार को आयोजित जनकल्याण शिविरों में जारी रहा। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने आयोजित शिविरों में उपस्थिति दर्ज कराई और एक-एक लाभ से वंचित हितग्राही की निगरानी कर आवेदन पत्र भराए जाकर पात्र हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान किए। विकासखंड ढीमरखेड़ा के बरेली बार में जनपद पंचायत के सीईओ यजुवेंद्र कोरी, जनपद पंचायत बहोरीबंद के सीईओ अभिषेक कुमार झा, जनपद कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह सहित अन्य सीईओ ने भी जनकल्याण शिविरों में मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण हेतु यथोचित कार्यवाही की । जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने शत प्रतिशत सैचुरेशन हेतु एक-एक हितग्राही को चिन्हित कर पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिए जाने हेतु अधिकारियों को समय-समय पर निर्देशित किया है।
*आज यहां आयोजित हुए शिविर*
सोमवार को मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत परसवारा और खिरहनी सहित जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत पहरूवा, बहोरीबंद जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत बरेली रामपुर एवं तथा जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत गोदाना एवं जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत शाहपुर व बिचुआ सहित जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत बडारी और खलवारा में शिविर का आयोजन किया जाकर ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के आवेदन लिये जाकर पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।
*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत चिन्हित ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर* *जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण कर, योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित*