*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से न हो वंचित,शत प्रतिशत सैचुरेशन हेतु सार्थक प्रयास करें- जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत*
*जिला पंचायत सीईओ ने शिविर प्रभारी, सहयोगी दलों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश*
कटनी (10 जनवरी)- मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे शिविरों में शिविर प्रभारी, सहयोगी दलों के सदस्य, सर्वेक्षण दल एवं विभागीय अधिकारी इस बात पर विशेष फोकस करें कि कोई भी पात्र हितग्राही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा है कि शत प्रतिशत सैचुरेशन हेतु निरंतर सार्थक प्रयास करें। जिला पंचायत सीईओ ने निर्देशित किया है कि जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए, शिविर स्थल, तिथि और समय की जानकारी जन जन तक पहुंचाने हेतु ग्राम पंचायतें व्यापक रूप से प्रचार प्रसार और मुनादी कराएं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2024 तक चरणबद्ध रूप से चिन्हित ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत शिविरों का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए मौके पर ही स्वीकृति आदेश एवं हितलाभ वितरण किये जा रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं का पात्रता के अनुसार लाभ उठाने की अपील की है।
*शनिवार, 11 जनवरी को आयोजित होने वाले शिविर*
जिला पंचायत के सीईओ द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार शनिवार, 11 जनवरी को जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत पटवारा और पिलौंजी, बड़वारा की भादावर और नन्हवारा सेझा, विजयराघवगढ़ की खजुरा और पिपरा, बहोरीबंद की कूड़ा धनिया और जुझारी तथा जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की परसेल और पिपरिया शुक्ल में जनकल्याण शिविरों का आयोजन होगा।
*रविवार,12 जनवरी को जनकल्याण शिविर यहां आयोजित होंगे*
रविवार 12 जनवरी को जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत सिमरा नंबर 1 और सिमरा कला तथा जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत बछरवारा और बड़वारा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से न हो वंचित,शत प्रतिशत सैचुरेशन हेतु सार्थक प्रयास करें- जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत* *जिला पंचायत सीईओ ने शिविर प्रभारी, सहयोगी दलों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश*