विश्व शौचालय दिवस पर हमारा शौचालय-हमारा सम्मान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और सांसद प्रतिनिधियों ने वितरित किए स्वीकृति पत्र*

Yogendra Asati
20 Nov 2024
समारोह

*विश्व शौचालय दिवस पर हमारा शौचालय-हमारा सम्मान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और सांसद प्रतिनिधियों ने वितरित किए स्वीकृति पत्र*

कटनी (20नवंबर)- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशों के तहत विश्व शौचालय दिवस पर *हमारा शौचालय हमारा सम्मान* अभियान के तहत जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत, सांसद प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उल्लेखनीय है की इस अभियान के अंतर्गत जारी कैलेंडर के अनुसार 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस तक सामुदायिक, संस्थागत एवं व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। कलेक्टर श्री यादव द्वारा जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में विश्व शौचालय दिवस से आरंभ की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली गई। जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान के उद्देश्य, अभियान की समय सीमा और गतिविधियां, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत की भूमिका के विषय में विस्तार से जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मेहरा,कलेक्टर श्री यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत और सांसद प्रतिनिधियों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वीकृत शौचालयों के स्वीकृति पत्र पहाड़ी निवासी संदीप वंशकार और प्रकाश पटेल को प्रदान किए। आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक कमलेश सैनी द्वारा पीपीटी के द्वारा हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान के अंतर्गत की गई तैयारी एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम,विकास दुबे अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवक, अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।