*जल गंगा संवर्धन अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का आयोजन*

Yogendra Asati
24 Mar 2026
समारोह

*जल गंगा संवर्धन अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का आयोजन*

कटनी (24 मार्च)- जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और संवर्द्धन की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी अनुक्रम में मंगलवार को विकासखण्ड बहोरीबंद के ग्राम पंचायत सुपेली के ग्राम जमुनिया में म.प्र. जन अभियान परिषद के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पटना द्वारा “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा मैया एवं सिद्ध महाराज जी के पावन स्थल पर भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात जल कुंड में श्रद्धापूर्वक दीपदान किया गया
इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित परामर्शदाता श्री रामसिंह पटेल द्वारा सभी ग्रामीणों को 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई तथा जल संरक्षण हेतु सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
कार्यक्रम में गुड्डा महाराज, यादव बाबाजी,रामकेश सेन ,राजेश पटेल, राजेश चौबे, गजराज सेन, सीएमसीएलडीपी छात्रा पूजा लोधी, आरती पटेल, प्रदीप पटेल सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।