*जल गंगा संवर्धन अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का जनपद बड़वारा के कुम्हरवारा में हुआ आयोजन**

Yogendra Asati
24 Mar 2026
समारोह

*जल गंगा संवर्धन अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का जनपद बड़वारा के कुम्हरवारा में हुआ आयोजन**

कटनी (24 मार्च)- जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संग्रहण कर पानी की एक बूंद को बचाने की गतिविधियों को बढ़ावा देने विविध प्रकार के आयोजन किए जा रहे है। विकासखण्ड बड़वारा के ग्राम पंचायत प्रस्फुटन ग्राम कुम्हरवारा में म.प्र. जन अभियान परिषद केतत्वाधान में ब्लॉक समन्वयक बड़वारा नंदिनी वाटिया जी की उपस्थिति में अंतर्गत ग्राम नवांकुर संस्था मानव जीवन विकास समिति बिजोरी द्वारा सेक्टर अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुम्हरवारा के सहयोग से “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संचयन जन जागरूकता संगोष्ठी बैठक के आयोजन के साथ कलश यात्रा**जल गंगा अभियान को सफल बनाएंगे भूल ना जाइयो रे एवं अब ना करो मनमानी , बचा लो भइया थोड़ा सा पानी गीत के साथ , जल है तो कल है , नदी कुआ, तालाब बावड़ी, जल स्रोतों की करें सफाई।,, जल है असली सोना , इसे व्यर्थ नहीं है खोना । जैसे स्लोगन के उदघोष के साथ जयकारा लगाते हुए रैली एवं कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के उपरांत उमरार नदी में गंगा आरती के साथ घटबैया घाट स्थल पर भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात उमरार नदी में श्रद्धापूर्वक दीपदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक समन्वयक नंदिनी वाटिया जी द्वारा सभी ग्रामीणों को 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई तथा जल संरक्षण हेतु सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित नवांकुर संस्था मानव जीवन विकास समिति बिजोरी से सेक्टर प्रभारी गुलशन रोहेल,सरपंच कुम्हरवारा श्री वृंदावन पटेल
R shetty SBI अनुपम पाण्डेय
R Setty SBI अरुण रजक
पटवारी कुम्हरवारा ,राजेंद्र सिंह कुशराम
नवांकुर संस्था mjvs ओम प्रकाश यादव
रामसखा पाल
कमलेश तिवारी
फग्गूलाल केवट जी टीम सहित
नवांकुर संस्था अचला ग्राम विकास समिति धनवारा
प्रस्फुटन समिति कुम्हरवारा रामकृपालजी
CMCLDP छात्र मुकेश
सरिता देवी,मंपी, चैना पटेल,सरस्वती कोल,चमेली पटेल,मुन्नी बाई,रामरति पटेल, चंदा बाई, तिजिया बाई,प्यारे लाल पंच, राजेंद्र सिंह,राजकुमार जी पूर्व सरपंच बड़ी संख्या में महिलाओ की सहभागिता एवं ग्रामवासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।