*बहोरीबंद में जन कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति लाने हुई ग्राम पंचायत वार गहन समीक्षा*
कटनी (12 जून)- जनकल्याण शिविर आयोजन के साथ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत अभियान, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण एवं विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जनपद पंचायत बहोरीबंद में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता और जवाब देही से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने हेतु जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार झा द्वारा ग्राम पंचायतों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। श्री झा ने ग्राम पंचायतवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने जहां बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों की सराहना की है पुअर परफॉर्मेंस वाली ग्राम पंचायतों को सख्त हिदायत देते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, विभिन्न योजनाओं के योजना प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
*बहोरीबंद में जन कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति लाने हुई ग्राम पंचायत वार गहन समीक्षा*