*ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के सुदृढ़ और व्यवस्थित संचालन हेतु 15 जून को तकनीकी दक्षता में वृद्धि हेतु होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण*
कटनी (12 जून)- ग्रामीण नागरिकों को नियमित,पर्याप्त और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के सुदृढ़ और व्यवस्थित संचालन हेतु तकनीकी अधिकारियों को सोमवार, 15 जून को एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर आयोजित किया गया है। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के बल्क ग्रामों की योजनाओं के संचालन एवं संधारण हेतु तकनीकी दक्षता में वृद्धि हेतु जिला पंचायत के सभा कक्ष में दोपहर 2 बजे से समस्त जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री और उपयंत्रियों को नियत दिनांक, समय और स्थान पर उपस्थित होने को कहा गया है। जनपद पंचायत कटनी के सहायक यंत्री अभिषेक त्रिपाठी मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एकल ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं तथा मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित द्वारा समूह ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं का निर्माण कार्य जल जीवन मिशन अंतर्गत भू-जल एवं सतही जल स्रोतों के माध्यम से किया जा रहा है।
*ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के सुदृढ़ और व्यवस्थित संचालन हेतु 15 जून को तकनीकी दक्षता में वृद्धि हेतु होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण*