*प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक शनिवार ,9 मई को* *समस्त विभाग प्रमुखों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने दिए निर्देश*

Yogendra Asati
08 May 2026
समीक्षा

*प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक शनिवार ,9 मई को*

*समस्त विभाग प्रमुखों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने दिए निर्देश*

कटनी (8 मई)- जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक श्री उदय प्रताप सिंह परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में शनिवार 9 मई को 12 बजे से आयोजित की गई है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी (पीपीटी) के साथ नियत समय पर जिला पंचायत के सभा कक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।