*सुश्री कौर ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लिया जायजा*
कटनी (13 नवंबर)- गत दिवस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जायज़ा लिया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंदिर एवं समाधि स्थल की संपूर्ण व्यवस्था का उत्तरदायित्व सुश्री कौर को सौंपा गया था। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने मंदिर एवं समाधि स्थल जाकर बेहद बारीकी, सजगता और सतर्कता से स्थल का मुआयना किया। सुश्री कौर ने आयोजन समिति के पदाधिकारी, मुख्य पुजारी एवं नगर निगम के अधिकारियों से संवाद कर जानकारी ली एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह,मनरेगा के परियोजना अधिकारी ऋषिराज चढ़ार, सहायक परियोजना अधिकारी मृगेंद्रसिंह, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी, नरेश राठौर एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
*सुश्री कौर ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लिया जायजा*