*जनपद सीईओ कटनी ने ज़ोबी कला पहुंचकर आवासों का किया निरीक्षण*
कटनी (3 नवंबर)- जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर विभागीय योजनाओं में प्रगति हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरंतर ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी अनुक्रम में सोमवार को जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप सिंह ने ग्राम पंचायत जोबी कला पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)के अंतर्गत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीसरी किस्त प्राप्त कर चुके हितग्राहियों से शीघ्र आवास पूर्ण करने हेतु चर्चा की। उत्कृष्ट एवं मनभावन रंगों से सुसज्जित आवासों को देखकर जनपद सीईओ श्री सिंह ने अच्छे आवास निर्माण की सराहना की। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि हितग्राहियों से आवास पूर्णता हेतु सतत रूप से संवाद करते रहे। इस दौरान जनपद सीईओ ने हितग्राही मूलक योजनाओ की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। तत्सम्य स्वच्छ भारत अभियान के विकासखंड समन्वयक जग्गी पटेल एवं ग्राम पंचायत के सचिव मौजूद रहे।
*जनपद सीईओ कटनी ने ज़ोबी कला पहुंचकर आवासों का किया निरीक्षण*