*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतिम चरण में*
*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पात्र हितग्राहियों से लाभ लेने की करी अपील*
कटनी (21 जनवरी)- राज्य शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक शिविरों का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जाना है। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर पात्रता के अनुसार लाभ उठाएं। जिला पंचायत के सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि शिविर प्रभारी, सहयोगी दल के सदस्य, शिविरों में प्राप्त एक-एक आवेदन पत्र का निराकरण संवेदनशीलता एवं सुगमता के साथ करें ताकि आमजन शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्हें पात्रता के अनुसार लाभान्वित कराए जाने सार्थक प्रयास किए जाएं। श्री गेमावत ने कहा है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शत प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य की पूर्ति हेतु केंद्र सरकार और राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की पात्रता एवं लाभ की जानकारी भी दी जावे। अधिकारी इस बात पर विशेष ध्यान दें कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।
*बुधवार ,22 जनवरी को आयोजित होने वाले शिविर*
जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार बुधवार 22 जनवरी को जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत कछगवा देवरी और गैतरा, रीठी की ग्राम पंचायत घुड़हर, बड़वारा की ग्राम पंचायत कुमहरवारा और सकरीगढ़, विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत डोकरिया और ऊबरा, बहोरीबंद की ग्राम पंचायत संसारपुर और भेड़ा और जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पडरभटा और पौनिया में शिविरों का आयोजन होगा।
*मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर गुरुवार,23 जनवरी को*
बुधवार, 23 जनवरी को जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत गुलवारा और गनियारी में, रीठी की ग्राम पंचायत रैपुरा और ढुढुरी में, बड़वारा की ग्राम पंचायत गणेशपुर और बंदरी में विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत देवरा खुर्द और गैरतलाई, बहोरीबंद की ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद और बंधी स्टेशन तथा विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत सैलारपुर और सरसवाही में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित होंगे।
*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतिम चरण में* *जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पात्र हितग्राहियों से लाभ लेने की करी अपील*