*मनरेगा, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं वाटरशेड के कार्यों में प्रगति लाने जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने की वर्चुअली समीक्षा* *बीईओ बड़वारा और रीठी को शोकाज नोटिस* *श्रमिकों को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराते हुए मानव दिवसों के सृजन में करें वृद्धि- सुश्री कौर*

Yogendra Asati
27 May 2026
समीक्षा

*मनरेगा, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं वाटरशेड के कार्यों में प्रगति लाने जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने की वर्चुअली समीक्षा*

*बीईओ बड़वारा और रीठी को शोकाज नोटिस*

*श्रमिकों को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराते हुए मानव दिवसों के सृजन में करें वृद्धि- सुश्री कौर*

कटनी (27 मई)- ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को सर्वोच्च प्राथमिकता से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए मानव दिवसों के सृजन में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाना सुनिश्चित करें। विगत वर्षों के मनरेगा,जल गंगा संवर्धन अभियान, वाटरशेड एवं अन्य योजनाओं के निर्माणाधीन,अपूर्ण एवं नवीन स्वीकृत प्रगतिरत कार्यों को विशेष कार्य योजना तैयार कर तकनीकी मानकों का पालन करते हुए नियत समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। कुछ इस तरह के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की वर्चुअली समीक्षा करते हुए दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तकनीकी अधिकारी, जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के प्रभारी अधिकारी, बीईओ, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एवं वाटरशेड के बीसी भी कनेक्ट रहे। सुश्री कौर ने सख्त लहजे में कहा कि राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर निर्माण एवं विकास कार्यों में प्रगति लाएं। किसी भी प्रकार की सुस्ती या लापरवाही पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने विकासखंड वार चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। बीईओ बड़वारा और रीठी द्वारा वाश ऑन व्हील के अंतर्गत पोर्टल पर शालाओं की डिमांड अपलोड कराए जाने की प्रगति न्यून पाए जाने पर शोकाज नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड विजिट कर प्रॉपर मॉनिटरिंग करें ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को समय-समय पर परखा जा सके। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं और कठिनाइयों के संबंध में जानकारी ली।