*डॉ. अंबेडकर की जयंती पर जिले भर में उत्साह से लबालब होकर उमड़े जनसैलाब के बीच आयोजित हुई ग्राम सभाएं*
कटनी (14 अप्रैल)- बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जिले की सभी जनपद पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। आयोजित ग्राम सभाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं एवं नागरिकों के उमड़े जनसैलाब की उत्साह जनक भागीदारी रही। ग्राम सभाओं में डॉ. आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पमाला, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन के आदर्श, मूल्यों, भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका को याद करते हुए सामाजिक समरसता एवं समानता पर चर्चा कर संकल्प लिया गया । जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में पूर्व में नियुक्त नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्धारित एजेंडा के मुताबिक एवं स्थानीय कार्य सूची के अनुसार विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा एवं कार्यवाही हुई। ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायतों के चहुमुंखी विकास हेतु नागरिकों ने चर्चा एवं संवाद किया।
*मनरेगा, पंचायत,महिला एवं बाल विकास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, श्रम और सहित अन्य विषयों पर हुई चर्चा*
राज्य शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा एवं स्थानीय कार्य सूची के अनुसार पंचायत, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, श्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण,मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा एवं कार्यवाही हुई। ग्राम सभाओं में बाल विवाह, रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता,स्वावलंबन के संबंध में ग्रामीणों द्वारा चर्चा की गई।
*डॉ. अंबेडकर की जयंती पर जिले भर में उत्साह से लबालब होकर उमड़े जनसैलाब के बीच आयोजित हुई ग्राम सभाएं*