*विकासखंड बहोरीबंद की ग्राम पंचायतों में जल संरचनाओं का जिला पंचायत सीईओ ने औचक निरीक्षण कर लिया जायजा, जताई नाराजगी*
*उपयंत्री और ग्राम रोजगार सहायक को शोकाज नोटिस जारी करने दिए निर्देश*
*सुश्री कौर ने गुणवत्तापूर्ण सुधार हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*
कटनी (10 अप्रैल)- बारिश के पानी की एक-एक बूंद को सहेजने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं का निर्माण एवं स्थल चयन तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए करें। जन उपयोगी जल संरचनाओं का निर्माण किया जाना चाहिए। गर्मी की विकरालता को अभी से भांपते हुए पीएचई विभाग के अधिकारी और जनपद के सीईओ जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को युद्ध स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायतों लखनवारा,स्लीमनाबाद, कोड़ियां, बहोरीबंद में राम जानकी बावड़ी जीणोद्धार, नाला शुद्धिकरण, खेत तालाब, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सामुदायिक भवन, मां की बगिया और मुक्तिधाम आदि कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए। उन्होंने नाला शुद्धिकरण कार्य बहोरीबंद, हितग्राही भोला का खेत तालाब और प्रेम रानी की मां की बगिया के कार्य को देखकर नाराजगी जताते हुए उपयंत्री एवं ग्राम रोजगार सहायक को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य व्यवस्थित तरीके से एक सप्ताह के अंदर किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान पूछे जाने पर अधिकारी समाधान कारक उत्तर नहीं दे पाए। सुश्री कौर ने कृषि सखी से संवाद कर मां की बगिया हेतु किए गए प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र स्लीमनाबाद में बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य को देखा। जिला पंचायत सीईओ द्वारा पांचवें वित्त से स्लीमनाबाद में निर्मित मुक्तिधाम का निरीक्षण करने के दौरान ग्राम वासियों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया। सुश्री कौर ने इस दौरान जनपद पंचायत के सीईओ से और भी अन्य स्थानों पर पेयजल समस्या की जानकारी ली एवं तत्परता पूर्वक निदान हेतु पीएचई के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ग्रामीण जनों हेतु पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एवं जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत कराए गए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बक्सा नहीं जाएगा। जवाब देही तय करके कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जनपद पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार झा, ऋषि राज चढ़ार, योगेंद्र कुमार असाटी, बीआरसी प्रशांत मिश्रा , उमेश सोनी,तकनीकी अधिकारी, ग्राम पंचायत के सचिव ग्राम रोजगार सहायक आदि मौजूद रहे।
*विकासखंड बहोरीबंद की ग्राम पंचायतों में जल संरचनाओं का जिला पंचायत सीईओ ने औचक निरीक्षण कर लिया जायजा, जताई नाराजगी* *उपयंत्री और ग्राम रोजगार सहायक को शोकाज नोटिस जारी करने दिए निर्देश* *सुश्री कौर ने गुणवत्तापूर्ण सुधार हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*