*अमृत सरोवर स्थल पर होंगे *"चौपाल पे चर्चा /सरोवर संवाद" के आयोजन* *नए अधिनियम विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के संबंध में ग्रामीणों को दी जाएगी जानकारी*

Yogendra Asati
26 Mar 2026
कार्यवाही

*अमृत सरोवर स्थल पर होंगे *"चौपाल पे चर्चा /सरोवर संवाद" के आयोजन*

*नए अधिनियम विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के संबंध में ग्रामीणों को दी जाएगी जानकारी*

कटनी (26 मार्च)- ग्रामीण नागरिकों को नए अधिनियम विकसित भारत- गारंटी फॉर आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G Act. 2025 )के संबंध में आवश्यक जानकारी देने हेतु अमृत सरोवर स्थल पर *"चौपाल पे चर्चा/सरोवर संवाद"* के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत की सीईओ एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक (महात्मा गांधी नरेगा) सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि इसका व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अमृत सरोवर स्थल पर नए अधिनियम की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। चौपाल पे चर्चा में 125 दिनों की बढ़ी हुई मजदूरी, रोजगार की गारंटी तथा अधिनियम के तहत अधिकार आधारित कानूनी प्रावधानों के संबंध में ग्रामीणजनों , श्रमिकों, महिलाओं, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं कमजोर वर्गों के परिवारों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए विस्तार से आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने गतिविधियों का दस्तावेजीकरण एवं पंचायत निर्णय ऐप के माध्यम से जियो टैग फोटो एवं वीडियो अपलोड करने के निर्देश जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिए हैं।