*एक्सपोजर विजिट पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का 40 सदस्यों का दल पहुंचेगा झारखंड*
*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने प्रतिभागियों को किया नामांकित*
कटनी (6 जनवरी)- जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने मध्यप्रदेश राज्य के निर्वाचित जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों के झारखंड एक्सपोजर विजिट हेतु 40 प्रतिभागियों जिनमें सरपंच,जनपद सदस्य,सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित अन्य लोक सेवकों को नामांकित किया है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत नामांकित प्रतिभागी 10 जनवरी 2026 तक झारखंड राज्य में पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट गतिविधियों में शामिल होंगे। नामांकित प्रतिभागियों में समस्त जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं लोक सेवक शामिल किए गए है।
*एक्सपोजर विजिट पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का 40 सदस्यों का दल पहुंचेगा झारखंड* *जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने प्रतिभागियों को किया नामांकित*