*ग्रामीण क्षेत्रों की निखरेगी तस्वीर*
*"वाश ऑन व्हील (WOW)" सेवा का शुभारंभ करने स्वच्छता साथियों को दिया गया प्रशिक्षण*
*एसीईओ श्री मोदी ने स्वच्छता साथियों का किया सम्मान*
कटनी (19 दिसम्बर)- राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू/ संस्थागत/ सामुदायिक शौचालय की ऑन साइट साफ सफाई के लिए *वॉश ऑन व्हील (wow)* सेवा प्रारंभ की जा रही है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जिला पंचायत के सभा कक्ष में वॉश ऑन व्हील (WOW) सेवा प्रारंभ करने समस्त जनपद पंचायतों से आए हुए स्वच्छता साथियों को विस्तार से साफ-सफाई करने आवश्यक जानकारी दी जाकर प्रशिक्षित किया गया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी ने स्वच्छता साथियों को पुष्पमाला से सम्मानित किया एवं किट,पोशाक और सहयोगी उपकरण उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में वितरित किए। श्री मोदी ने कहा कि वॉश ऑन व्हील के अंतर्गत की जाने वाली साफ-सफाई की गतिविधियों से ग्रामीण क्षेत्रों में एक अच्छा बदलाव आएगा और गांव-गांव तस्वीर निखरेगी। इसके पूर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक कमलेश सैनी ने स्वच्छता साथियों को वॉश ऑन व्हील अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया। इस दौरान मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी सहित सभी जनपद पंचायतों के समस्त बीसी सहित आहूत ग्राम पंचायतों के सचिव उपस्थित रहे। आपको बता दें कि इस सेवा के उपयोग हेतु एक मोबाइल एप "*स्वच्छता साथी वाश ऑन व्हील (SS-WOW)*" तैयार किया गया है जिसको मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकार्पित कर पूरे प्रदेश में लागू किया गया है।
*होने वाली गतिविधियां*
स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक श्री सैनी ने बताया कि स्वच्छता साथी की सलंग्नता, स्वच्छ एमपी पोर्टल पर पंजीयन, ग्राम क्लस्टर का निर्माण,स्वच्छता साथी और शौचालय का प्रशिक्षण,पीपी किट की उपलब्धता, साफ सफाई हेतु निर्धारित दर,प्रचार प्रसार की गतिविधियां,सुरक्षा, सम्मान एवं पुरस्कार वितरण हेतु आवश्यक कार्रवाई अनवरत रूप से की जा रही है। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता साथी द्वारा शौचायलयों की साफ सफाई आधुनिक उपकरणों एवं मशीनों के माध्यम से की जाएगी। वाश ऑन व्हील शौचालय की सफाई हेतु मांगकर्ता द्वारा स्वच्छता साथी को एक निश्चित राशि का भुगतान करना आवश्यक होगा। श्री सैनी ने बताया कि वॉश ऑन व्हील के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की गतिविधियों का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सतत रूप से किया जाएगा। श्री सैनी बताते हैं कि अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शिक्षा ,स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास एवं अन्य विभागों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि संबंधित विभाग भी वॉश ऑन व्हील सेवा के माध्यम से संस्थागत शौचालय की नियमित साफ सफाई स्वच्छता साथियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से करवाएंगे एवं निर्धारित दर पर उनका भुगतान किया जावेगा वॉश ऑन व्हील की सेवा हेतु प्ले स्टोर से वॉश ऑन व्हील का ऐप डाउनलोड किया जाकर सेवा का उपयोग किया जा सकता है साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से भी ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।
*ग्रामीण क्षेत्रों की निखरेगी तस्वीर* *"वाश ऑन व्हील (WOW)" सेवा का शुभारंभ करने स्वच्छता साथियों को दिया गया प्रशिक्षण* *एसीईओ श्री मोदी ने स्वच्छता साथियों का किया सम्मान*