*प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आज शनिवार को, जिला पंचायत के सभा कक्ष में*
*आयोजित बैठक के सुचारू संचालन के लिए जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने 16 अधिकारियों- कर्मचारियों को सौंपे दायित्व*
कटनी (12 दिसंबर)- शनिवार 13 दिसंबर को अपरान्ह 12 बजे से जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर संभागीय/जिला मुख्यालय पर जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किए जाने संबंधी निर्देश प्रसारित किए गए हैं। इसअनुक्रम में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने आयोजित बैठक के सुचारू संचालन हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी के मार्गदर्शन में दायित्वों के निर्वहन हेतु निम्नानुसार सोलह अधिकारियों - कर्मचारियों को दायित्व सौंपे हैं। जारी आदेश के मुताबिक सर्व श्री धनराज चौधरी जिला समन्वयक,श्री जी. किस्पोट्टा पीसीओ, संदीप डोंगरे स्टेनो जिला पंजीयक,राजेंद्र असाटी वरिष्ठ व्याख्याता, बालमुकुंद मिश्रा बीसी, कमलेश सैनी जिला समन्वयक,सुरभित अग्रवाल लेखा अधिकारी, सज्जन सिंह परिहार जिला आपूर्ति अधिकारी, मृगेंद्र सिंह एपीओ, अजय बांके खंड स्तर अन्वेषक, सौरभ नामदेव जिला प्रबंधक, विपिन मलैया लेखपाल, शिवम पटेल सहायक ग्रेड 3, श्री ऋषिराज चढ़ार पीओ मनरेगा, सत्येंद्र सोनी लेखपाल एवं योगेंद्र कुमार असाटी पंचायत समन्वय अधिकारी (मीडिया प्रभारी) को भिन्न-भिन्न दायित्व सौंपे हैं। जो अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोदी के निर्देशन और मार्गदर्शन में करेंगे।
*प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आज शनिवार को, जिला पंचायत के सभा कक्ष में* *आयोजित बैठक के सुचारू संचालन के लिए जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने 16 अधिकारियों- कर्मचारियों को सौंपे दायित्व*