*जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सीईओ एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यालय में हुआ राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् का गायन*
*"सभी स्वदेशी अपनाएं"*
*जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने सामूहिक रूप से दिलाया संकल्प*
कटनी (8 नवंबर)- समय की सीमा से परे,अमर और शाश्वत, हर युग में प्रासंगिक,व्यापकता को समेटे हुए, सार्वभौमिक रचना राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् का गायन जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर जिला पंचायत सदस्यों सर्वश्री अजय गोटियां, कविता पंकज राय,अखिल पांडेय समाजसेवी एवं अधिकारियों- कर्मचारियों की मौजूदगी में जोश एवं उत्साह के साथ आयोजित हुआ। इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सीईओ एवं सदस्यों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके की। तत्पश्चात जिला पंचायत की सीईओ एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुश्री कौर ने *सभी स्वदेशी अपनाएं* इस आशय का संकल्प वाचन कर सामूहिक रूप से दिलाया।
*चार चरणों में होंगे आयोजन*
जिला पंचायत की सीईओ एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुश्री कौर ने उपस्थित जनों को अवगत कराया कि *वंदे- मातरम्* के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष भर विविध गतिविधियों चार चरणों में प्रथम चरण 7 नवंबर से 14 नवंबर 2025 (शुभारंभ),द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस), तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) तथा चतुर्थ चरण 1 से 7 नवंबर 2026 (समापन सप्ताह) में व्यापक रूप से आयोजित किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
*इनकी रही मौजूदगी*
आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्री ज्ञानेंद्र सिंह,कमलेश सैनी, विजयलक्ष्मी मरावी, मृगेंद्र सिंह,तेज सिंह केशवाल,शबाना बेगम, योगेंद्र असाटी, पंकज नामदेव, अवधेश मिश्रा, सत्येंद्र सोनी, नरेश राठौर, उमेश सोनी, संजय, राम सुजान द्विवेदी, राकेश जैन,अनिल कांबले, बालमुकुंद मिश्रा, मोहम्मदआरिफ एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
*जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सीईओ एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यालय में हुआ राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् का गायन* *"सभी स्वदेशी अपनाएं"* *जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने सामूहिक रूप से दिलाया संकल्प*