*संबंधित विभाग और अधिकारी सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप चौबंद दुरुस्त और पुख्ता इंतजाम रखें - जिला पंचायत सीईओ*
*सुश्री कौर ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अंतिम चरण की तैयारी और व्यवस्थाओं को परखा*
कटनी (11 अक्टूबर)- महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के जिले में 11 और 12 अक्टूबर को प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शनिवार को विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम हरदुआ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अंतिम चरण की तैयारी और व्यवस्थाओं को देखा और परखा। इस दौरान सुश्री कौर ने संबंधित विभाग और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी संबंधित सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप चाक चौबंद दुरुस्त और पुख्ता इंतजाम रखें। उन्होंने कहा कि दायित्व निर्वहन के दौरान अपनी पैनी नजर रखें ताकि किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि या चूक न हो। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत की सीईओ एवं कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्थाओं की प्रभारी सुश्री कौर ने कार्यक्रम स्थल के मंच और पंडाल, आदि कर्मयोगी केंद्र के के निरीक्षण और अवलोकन के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवास की हितग्राही से संवाद किया। उन्होंने एनआरएलएम के अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री पटेल रविवार 12 अक्टूबर को हरदुआ पहुंचकर निर्धारित समय में तय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
*इनकी रही मौजूदगी*
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, एसडीएम बहोरीबंद एवं ढीमरखेड़ा श्री राकेश चौरसिया और सुश्री निधि गोहल, कार्यपालन यंत्री शारदा सिंह सहित जनपद पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार झा एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।
संबंधित विभाग और अधिकारी सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप चौबंद दुरुस्त और पुख्ता इंतजाम रखें - जिला पंचायत सीईओ* *सुश्री कौर ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अंतिम चरण की तैयारी और व्यवस्थाओं को परखा*