*ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ ग्राम सभाओं का आयोजन*

Yogendra Asati
28 Jan 2025
अन्‍य

*ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ ग्राम सभाओं का आयोजन*

कटनी (28 जनवरी)- मंगलवार को जिले की सभी जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में शेष रहे गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर राज्य शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा एवं स्थानीय कार्य सूची के अनुसार चर्चा की गई। ग्राम सभाओं में ग्रामीण विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर ग्राम सभा सदस्यों ने संवाद किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के आदेशानुसार एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर 24 जनवरी से 28 जनवरी तक ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।