*बरसते पानी में आन - बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज की निकली तिरंगा रैली, उत्साह से लबरेज छात्रों और युवाओं के हौसलों से बौनी बनीं बारिश*

Yogendra Asati
14 Aug 2024
नवाचार

*बरसते पानी में आन - बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज की निकली तिरंगा रैली*

*उत्साह से लबरेज छात्रों और युवाओं के हौसलों से बौनी बनीं बारिश*

*सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, विधायक श्री पाठक , विधायक श्री जायसवाल और विधायक श्री पांडेय व महापौर श्रीमती सूरी रहीं मौजूद*



कटनी (14 अगस्त ) - बरसते पानी के बावजूद देश की आन- बान -शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान प्रकट करने स्कूलों के छात्र और युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की सहभागिता से तिरंगा यात्रा निकली। खजुराहो -कटनी सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा की खास मौजूदगी में आयोजित इस तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक मुड़वारा श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल और विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय प्रभात पांडेय एवं महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान की तिरंगा यात्रा रैली महारानी लक्ष्मीबाई चौक से प्रारंभ होकर मैथिलीशरण गुप्त एस बी आई तिराहा-अहिंसा तिराहा (कोतवाली) से सुभाष चौक होते हुए कटनी मुख्य रेल्वे स्टेशन के पास रैली का समापन हुआ।

’इस मौके पर रैली में शामिल छात्रों और युवाओं का उत्साह वर्धन करने जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत सीईओ एवं नगर निगम आयुक्त श्री शिशिर गेमावत और पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन की विशेष उपस्थिति रही। निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, पीताम्बर टोपनानी, रामरतन पायल सहित पार्षद और स्थानीय जनप्रतिनिधि और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया और देशप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।

इसके पहले खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली को रवाना किया।